देहरादून: नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत महापौर और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। शासन ने शनिवार को इस सिलसिले में 11 नगर निगमों में महापौर और 43 नगर पालिका परिषदों व 46 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें महापौर समेत अध्यक्षों के 65 पद आरक्षित किए गए हैं।
इस बार आरक्षित सीटों पर बड़ा बदलाव किया गया है। ऋषिकेश नगर निगम एससी को दी है। वहीं देहरादून नगर निगम की बात की जाए तो वो सामान्य यानी अनारक्षित रखा गया है। हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला, नगर निगम रुड़की महिला, नगर निगम कोटद्वार अनारक्षित, नगर निगम श्रीनगर अनारक्षित, नगर निगम रुद्रपुर अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर अनारक्षित, नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी, नगर निगम पिथौरागढ़ महिला और नगर निगम अल्मोड़ा भी महिला को दी गई।
देखिए पूरी सूची:




More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील