पीड़ित का कहना है कि कई वह दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में हुए करोड़ों के घोटाले को उजागर कर रहे थे। इसलिए उन पर हमला हुआ है।
प्रशिक्षु अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। प्रशिक्षु अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में करोड़ों के घोटाले का खुलासा किया था। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
प्रशिक्षु अधिवक्ता शुभम झा ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वह रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह स्वर्गाश्रम के एक होटल में काम करने पहुंचे थे। होटल के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर जाते समय एक युवक ने उन्हें पीछे से खींच लिया। इसके बाद अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बताया कि वह कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में हुए करोड़ों के घोटाले को उजागर कर रहे थे।
इसी के चलते उन पर हमला हुआ है। पीड़ित ने थाना लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।


More Stories
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन