देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील