Kotdwar Shop Name Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गया है. अब इस मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दुकानदार के पक्ष में खड़े हुए दीपक को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दीपक को भारत का हीरो और बब्बर शेर कहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बीजेपी और आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दीपक उस संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं, जिसे कुचलने की साजिश रची जा रही है. राहुल ने उत्तराखंड सरकार पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दीपक से कहा कि पूरा देश उनके साथ है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है.
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि ”उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज रौंदने की साजिश कर रहे हैं. वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है. इसके आने उन्होंने आरएसएस और उत्तराखंड सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए.” उन्होंने लिखा, ”संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें. उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं. नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है. हमें और दीपकों की जरूरत है – जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें. हम तुम्हारे साथ हैं भाई. डरो मत. तुम बब्बर शेर हो.”


More Stories
देहरादून: तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, सामने आया 15 लाख की सुपारी और बड़े नामों का कनेक्शन
सीएम धामी का एलान, शी फॉर स्टेम के तहत हर जिले में पांच छात्राओं को दी जाएगा स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति