देहरादून: देहरादून जिले में लगातार वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने करने लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के झाम से निपटने के लिए पुलिस कई प्रयोग भी कर चुकी है, लेकिन अब तक उतनी सफलता नहीं मिल पाई है। ट्रैफिक को व्यवस्था और सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने अब सख्ती करने का मन बना लिया है। शहर में बेतरतीब वाहनों को पुलिस क्रेन से उठा ले जाती है। लेकिन, क्रेनों की कम संख्या के कारण यह उतना प्रभावि नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने नई क्रेनों के लिए पत्राचार किया है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं