देहरादून/नई दिल्ली : “पीएम सूर्य घर : मुफ़्त बिजली योजना” के तहत पाएँ मुफ़्त बिजली एवं सब्सिडी। भारतीय डाक विभाग एवं नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के समन्वय से संचालित “पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना” के माध्यम से प्रदेश का हर घर अब रोशन होगा । इसी कड़ी में उत्तराखंड डाक विभाग के पत्रवाहकों एवं फील्ड स्टाफ द्वारा घर – घर जाकर लोगों को इस योजना हेतु जागरूक किया जा रहा है । इस योजना के तहत एक किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी । एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल एक दिन में लगभग 4 से 5.5 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकता है । उक्त योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं । सोलर पैनल लगवाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का विवरण निम्नवत है –
| क्र. सं. | औसत मासिक बिजली खपत | सौर योजना की क्षमता | सब्सिडी |
| 1. | 0-150 यूनिट | 1-2 KV | 30,000 से 60,000 |
| 2. | 150-300 यूनिट | 2-3 KV | 60,000 से 78,000 |
| 3. | 300 से अधिक यूनिट | 3 KV से अधिक | 78,000 |


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील