देहरादून। जनपद देहरादून के रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनियमितता पर निलंबित कर दिया गया है। सचिव कृषि ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है।
इसके अतिरिक्त महानिदेशक कृषि को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रकरण में संलिप्त न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और सेवानिवृत विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार विभागीय करवाई की जाए।
सचिव की ओर से जारी आदेश में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को योजना का सत्यापन/ निरीक्षण न करने और अपने दायित्वों में लापरवाही करने के कारण 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।




More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं