देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री ने देहरादून में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government)पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार का लक्ष्य है कि गरीबों को लूटो और अपने पूंजीपति मित्रों को छूट दो।
मोदी सरकार ने बढ़ाया देश पर कर्ज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में मोहन प्रकाश ने बुधवार को मोहन प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश पर 155 लाख करोड़ का कर्ज डालने का काम किया है।उन्होंने केंद्र सरकार (Central Government) पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रमों को भी अपने मित्र कारोबारियों को बेचने का काम कर रही है।
ऐतिहासिक है भारत जोड़ों यात्रा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मोहन प्रकाश ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की अबतक सबसे बड़ी यात्रा सिद्ध हुई है, जिससे देश का आम जनमानस संगठित हुआ है।
उत्तराखंड में कल से शुरू होगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ यात्रा
उत्तराखंड में कल से शुरू होने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ यात्रा पर मोहन ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस प्रदेश में जनता से जुड़ने का काम करेगी और इन यात्राओं के जरिए आगामी 2024 के लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का भी काम करेगी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री नवप्रभात समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड में सड़क निर्माण का काम तेज, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन अलर्ट मोड पर
CM धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण, होमगार्ड्स स्वंयसेवकों के लिए की घोषणा