August 22, 2025

Dehradun: 540 ग्राम गांजे के साथ डॉलफिन कॉलेज का छात्र गिरफ्तार, इंफाल से माल लेकर देहरादून में कर रहा था नशे का कारोबार

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र इंफाल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 540 ग्राम गांजा तस्करी करने के लिए इंफाल से देहरादून लाया था। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जन जागरूकता और तस्करों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना प्रेमनगर में गठित पुलिस टीम ने शक्ति विहार सुद्धौवाला के पास से दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान डॉलफिन कॉलेज के छात्र को 540 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश है, जिसकी उम्र 22 साल है। वो मणिपुर के इंफाल का रहने वाला है। वर्तमान में शक्ति विहार सुद्धौवाला में रह रहा था। वह यहां के डॉलफिन कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है। प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी बरामद गांजा को इंफाल से ही देहरादून लाया था, जिसमें से काफी मात्रा को वह नशे के आदी लोगों को बेच चुका है। अभियुक्त के खिलाफ थाना प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी कॉलेज में किन छात्रों को गांजा तस्करी करता था, यह जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

  • व0उ0नि0 प्रवीण पुंडीर
  • उ0नि0 संदीप पंवार
  • उ0नि0 जगमोहन सिंह
  • का0 नितिन