Dehradun: लक्खीबाग चौकी प्रभारी नरेंद्र पूरी की तत्परता और फुर्ती से की गई कार्यवाही से चोरी की स्कूटी के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।
24 घंटे से भी कम समय मे किया मामले का खुलासा।
दिनांक 07-01-23 को अमन धीमान द्वारा अपनी स्कूटी संख्या UK07FC9629 को त्यागी रोड देहरादून से अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में चौकी लक्खीबाग कोतवाली नगर देहरादून में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। दाखिल प्रार्थना पत्र/तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर जांच प्रारंभ की गई।
चोरी हुई स्कूटी की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता और तेजी से अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आज दिनांक 08-01-23 को अभियुक्त कुनाल सूद को दरभंगा बस्ती लक्खीबाग से चोरी हुई स्कूटी UK07FC9629 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर माननीय न्यायालय से स्वीकृत रिमांड के बाद जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया।
नाम पता अभियुक्त-
कुनाल सूद पुत्र महेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी मकान नंबर 332 लक्खीबाग चौकी लक्खीबाग कोतवाली नगर देहरादून।
पुलिस टीम-
1 उप निरीक्षक नरेंद्र पुरी
2 उप निरीक्षक मोहन सिंह नेगी
3 कॉन्स्टेबल 1506 गौरव कुमार
4 कांस्टेबल 654 मोहन राम


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं