Khanpur: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। फिर चाहे वह कोई विवाद हो या कोई राजनैतिक कारण। वह एक ऐसी शख्सियत है, जिसकी आप सराहना करें या निंदा परंतु नजरअंदाज नहीं कर सकते। आज वह अपने एवं अपनी धर्मपत्नी के नाम को लेकर चर्चा में है।
दोनों के नाम में किया है परिवर्तन
दरअसल खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने और पत्नी के नाम में बदलाव कराया है। उनकी पत्नी अब बिष्ट उपनाम लगाएंगी। चैंपियन ने अपने नाम से कुंवर हटाकर राजा लगा दिया है।
लक्सर-खानपुर से विधायक रहे चैंपियन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को नाम में बदलाव किया गया। वह अब तक अपने नाम के आगे कुंवर और आखिर में चैंपियन लगाते थे। अब उनका नाम राजा प्रणव सिंह लंढौरा होगा। कुंवर और चैंपियन दोनों शब्द अब उनकी ओर से जारी हलफनामे में नहीं हैं। वही उनकी पत्नी का नाम कुंवरानी देवयानी सिंह लिखा जाता था। अब उनका नया नाम रानी देवयानी बिष्ट होगा।

मातृशक्ति की पहचान उसके खानदान से हो
प्रणव सिंह का कहना है कि उनकी दादी गढ़वाल के बिष्ट राजपूत परिवार से आती है। मातृ शक्ति की पहचान अपने खानदान से होनी चाहिए। इसलिए यह बदलाव किया गया है। बताया कि देहरादून में इसकी प्रक्रिया पूरी की गई।


More Stories
डीएम ने अधिकारियों से ही मांगी अतिक्रमण हटाने की समयसीमा; निर्धारित अवधि में एक्शन नही तो, कार्रवाई तय
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ, अभियोजन विभाग की पत्रिका का किया विमोचन
संविधान की मूल भावना ही एमडीडीए की कार्यसंस्कृति का आधार – बंशीधर तिवारी