नई दिल्ली:राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) गृह मंत्रालय भारत सरकार चतुर्थ सम्मेलन नई दिल्ली मे आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में Annual Conference On Good Practices In CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रत्येक राज्य विगत 2 वर्षो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने भेजे थे सभी जिलों से नाम
केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) द्वारा सभी राज्यों के पुलिस मुख्यालयों से उनके राज्य के Good Practices In CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट के अंतर्गत विगत 2 वर्षो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की सूची मांगी गयी थी, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड (Police Headquarter Uttarakhand) द्वारा उत्तराखंड के सभी जिलों से नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए थे। जिसके उपरांत गृह मंत्रालय द्वारा सभी नामों का अवलोकन करने के उपरांत आज दिनांक 16-12-2022 को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 4th Annual Conference On Good Practices In CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रोजेक्ट में कठिन परिश्रम के सहारे उत्कृष्ट योगदान देने पर जनपद हरिद्वार में सेवारत कांस्टेबल हर्ष उनियाल को सम्मानित किया गया। कांस्टेबल हर्ष उत्तराखंड पुलिस ऐप के लांच होने से अब तक लगातार CCTNS CELL (Crime And Criminal Tracking And Networking System) में बेहतर सर्विस डिलीवरी हेतु पुरस्कृत किए गए।
हर्ष उनियाल ने इनको कहा धन्यवाद
Bharat First News से हुई बातचीत में हर्ष उनियाल ने भारत सरकार का धन्यवाद कहते हुए कहा कि “इस सम्मान से उनके हौसलो को नई उड़ान मिली है। वो अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्व से भी ज्यादा उत्कृष्टता से पूर्ण करने के लिए तत्पर रहेंगे। आगे उन्होंने SSP Haridwar श्री अजय सिंह जी का विशेष रूप मे धन्यवाद किया और साथ ही साथ CO Opration निहारिका सेमवाल का भी आभार व्यक्त किया।
Bharat First News की संपूर्ण टीम अपने राज्य के ऐसे होनहार सिपाही को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देती है।
More Stories
मैक्स अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों ने 190 किलो वजन वाली 41 वर्षीय महिला को उन्नत बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से दी नई ज़िंदगी
आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश, सचिव आपदा प्रबंधन एवं उपाध्यक्ष की जनपदों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की चर्चा