देहरादून: आज ONGC देहरादून में ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की। इसअवसर पर उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ONGC द्वारा ऊर्जा दक्ष उपकरणों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही साथ उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओएनजीसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन किया।
प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
इसअवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित 2023 के टेबल कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
इसअवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की अवधारणा में पर्यटन एवं ऊर्जा आर्थिकी के मूल आधार थे, इस पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को विभिन्न जल विद्युत परियोजनायें जल्द मिले, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) से अनुरोध किया है।
इस अवसर पर सचिव ऊर्जा श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरू, अपर सचिव ऊर्जा डॉ. अहमद इकबाल, कार्यकारी निदेशक ओएनजीसी श्री आईसाई.राम, उप महाप्रबंधक श्रीमती आरएस.नारायनी आदि उपस्थित थे।
More Stories
मैक्स अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों ने 190 किलो वजन वाली 41 वर्षीय महिला को उन्नत बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से दी नई ज़िंदगी
आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश, सचिव आपदा प्रबंधन एवं उपाध्यक्ष की जनपदों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की चर्चा