Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बस्ती को आज सुबह पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 03 थानों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने सभी घरों के लोगों, उनके मेहमानों और उनके वाहनों को चेक किया। 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सपेरा बस्ती भानियावाला में नशे का कारोबार होने और बाहरी व्यक्तियों द्वारा आकर रुकने की सूचनाएँ मिली थी। जिसके बाद आज सुबह 5:00 बजे डोईवाला पुलिस ने सपेरा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों, उनके मेहमानों और उनके वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान थाना डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश का पुलिस बल तैनात रहा। सत्यापन अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई और लगभग 300 लोगों को चेक किया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को कब्जे में लिया, जिनके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
More Stories
आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश, सचिव आपदा प्रबंधन एवं उपाध्यक्ष की जनपदों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर की चर्चा
देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब (किंग रोट) की पहली परीक्षण खेप रवाना