August 21, 2025

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मेयर एवं विधायक के साथ किया स्मार्ट सिटी के कार्यो का औचक निरीक्षण

देहरादून के पलटन बाजार, धमावला और दर्शनी गेट पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे छज्जों का औचक निरीक्षण करने को माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, माननीय विधायक राजपुर श्री खजान दास जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी द्वारा दर्शानी गेट पर बतौर सैंपल तैयार किये गए छज्जों का निरीक्षण किया गया जिसमे स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और जो कंपनी छज्जों का निर्माण कार्य कर रही है उनसे छज्जों की जानकारी ली और व्यापारियों से वार्तालाप करी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन ने समस्याओं का दिया समाधान

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन ने माननीय मेयर एवम विधायक राजपुर रोड से कहा की इन छज्जों में जो अंदर ट्यूबलाइट लगी हुई है वह अगर खराब हो जाती है तो उसको खोलने के लिए जो यह पेंच खोलने पड़ेंगे जो की एक या दो बार खोलने बंद करने में ही पेंच वाली जगह ढीली हो जायेगी तो इसके लिए हमें नीचे की तरफ कब्जे लगाकर दिए जाए साथ ही दुकान का नाम बीच में करते हुए थोड़ा और बड़ा किया जाए जिसमे दोनो के द्वारा व्यापारियों की इस समस्या पर सहमति जताते हुए ठेकेदारों को आदेश दिए की व्यापारियों की इन समस्याओं का निदान किया जाए। इस अवसर पर पार्षद अजय सिंघल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, सदस्य सुमित कोहली, दर्शानी गेट संयोजक देवेंद्र सहनी मौजूद रहे।