देहरादून के राठ क्षेत्र के चोडिख गांव के युवक की भगवानपुर में हत्या से क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर है। नितिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता लंबे समय से बीमार हैं और उसकी नौकरी से ही घर का खर्चा चलता था।
नितिन के पिता ओम प्रकाश भंडारी छोटी-मोटी ठेकेदारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वर्ष 2019 को उन्हें लकवे का अटैक पड़ा, तब से वह बीमार ही चल रहे हैं। अब परिवार की जिम्मेदारी भी नितिन के ही कंधों पर थी। उसकी मां चंपा देवी और एक बड़ी व एक छोटी बहन है।
नितिन के चाचा अधिवक्ता प्रदीप भंडारी ने बताया परिवार बेटे की हत्या से सदमे में है। बीमार पिता व उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।उन्होंने बताया कि नितिन बचपन से ही शांत स्वभाव का था। उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। ग्रामीण सुनील सिंह, टीका प्रसाद, चंद्र मोहन सिंह आदि ने हरिद्वार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की खुलासे की मांग की।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं