देहरादून: गुरुवार दोपहर मोहिनी रोड स्थित एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था।

मकान-मालिक ने दी पुलिस को सूचना
मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तब हत्या का राज खुला। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की शिनाख्त अशरफ अली निवासी जफ्ता गंज नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

रज़ाई में लपेटकर बोरे में किया था पैक
सीओ डालनवाला जूही मनराल ने बताया कि युवक अशरफ मोहिनी रोड पर संजय कॉलोनी में शाहनवाज के मकान में किराए पर रहता था। जब युवक का शव मिला तो उसके पैर बंधे हुए थे। शव को रजाई में लपेटकर बोरे में डाला हुआ था।
युवक घर में ऊपर की मंजिल के कमरे में रहता था। 27 दिसंबर को कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने चौकी जाकर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने घरवालों को बुलाने की बात कही।सूचना के बाद गुरुवार को युवक के ताऊ का बेटा सलमान आया। उसकी मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा का ताला तोड़ा।

साथियों पर है पुलिस को शक
मृतक अशरफ अली ने दून फंड के नाम से कंपनी खोल रखी थी। बताया जा रहा है कि उसका साथी पैसे लेकर भाग गया।पुलिस का कहना है कि हत्या का शक उसके साथियों पर ही है। प्रथमदृष्टया जांच मं पाया गया कि युवक के सिर को दीवार में मारा गया होगा। दीवार पर खून भी लगा हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं