देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि, 5 और 6 जनवरी को पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है, जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
वहीं मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि, दो से तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। उन्होने हरिद्वार, उधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं