देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
वहीं साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निदेशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।



More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं