हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी (PM Narendra Modi) की माता हीराबेन की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार विसर्जित की गई। वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए।
बिना प्रोटोकोल आम व्यक्ती की तरह किया विसर्जन
पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुचें और बिलकुल आम आदमी की तरह साधारण से तरीके से अपनी माता जी की अस्थियों का विसर्जन कर दिया। वह बिना किसी प्रोटोकॉल के अस्थियां लेकर आए जिसकी स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को भनक तक नहीं लगी।
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज हरिद्वार में पीएम मोदी के बड़े भाई माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं