पिथौरागढ़: देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ के पास का बताया जा रहा है।
रविवार सुबह करीब 8.58 बजे झटके महसूस किए गए
नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी के मुताबिक पिथौरागढ़ से 23 किमी 10 किमी की गहरायी में रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई।फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले 9 नवंबर 2022 को भी पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ का इलाका भूकंप की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं