देहरादून: 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक देहरादून में तीन दिवसीय उत्तराखंड पुलिस वीक चलेगा। पुलिस वीक की थीम ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान’ रखी गई है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस मंथन चुनौती और समाधान इस थीम के अंर्तगत पुलिस वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
पुलिस के जवानों और जनता को भी शामिल किया जाएगा
इस बार का पुलिस वीक इस वजह से विशेष रहेगा कि जवानों और आम जनता को भी अपनी बात एवं सुझाव रखने का मौका मिलेगा। इस बार कार्यक्रम में दो स्पेशल सेशन भी रखे गए हैं। एक सेशन में पुलिस के अधिकारियों के अलावा जवानों के साथ भी मंथन होगा। वही दूसरा सेशन जनता के लिए रखा गया है, दूसरे सेशन में जनता के सुझाव शामिल किए जाएंगे। जनता की पुलिस से क्या अपेक्षा है, किस तरह की पुलिस जनता के लिए होनी चाहिए? इन बातों पर मंथन होगा। इस आयोजन में प्रदेश भर के पुलिस कप्तान और आईपीएस अफसर शिरकत करेंगे।
आयोजन में अलग अलग विषयों पर चर्चा के साथ भविष्य की पुलिसिंग समेत चुनौतियों पर चर्चा होगी। एक दिन खेलकूद रस्साकशी का आयोजन भी होगा। साथ ही राजभवन में सभी आईपीएस अफसरों का रात्रि भोज भी आयोजित होगा।


More Stories
डीएम ने अधिकारियों से ही मांगी अतिक्रमण हटाने की समयसीमा; निर्धारित अवधि में एक्शन नही तो, कार्रवाई तय
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ, अभियोजन विभाग की पत्रिका का किया विमोचन
संविधान की मूल भावना ही एमडीडीए की कार्यसंस्कृति का आधार – बंशीधर तिवारी