Dehradun News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून (SSP Dehradun) दलीप सिंह कुंवर (Dalip Singh Kunwar) ने एक सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया है। दरोगा लोकेंद्र बहुगुणा को नेहरू कॉलोनी थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री की फ्लीट भटकाने के मामले में सस्पेंड इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी की जगह दरोगा लोकेंद्र बहुगुणा को नेहरू कॉलोनी थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है।#dehradunPolice #uttarakhand pic.twitter.com/2X49Lijslt
— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) November 7, 2022
आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा को चौकी प्रभारी आईएसबीटी से थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के पद पर नियुक्त किया है। वहीं अब आईएसबीटी चौकी इंचार्ज का पद खाली हो गया है।
बता दें कि, इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को मुख्यमंत्री की फ्लीट भटकाने के मामले में एसएसपी ने बीते शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से खाली चल रहे थाने का चार्ज आज सोमवार को लोकेंद्र बहुगुणा को दिया गया है।
विदित हो कि, मुख्यमंत्री के केदारपुरम क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जाने के दौरान फ्लीट को एस्कार्ट करते हुए इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी गलत रास्ते पर ले गए थे। रास्ता बंगाली कोठी चौक से गलत लिया। एक गली के डेड एंड पर पहुंचने पर फ्लीट को वापस लाया गया। इसके बाद दोबारा फ्लीट चौक पर पहुंची और मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पाए। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी पर कार्रवाई हुई।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं