देहरादून: सीबीआई (CBI) की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को सीबीआई ने एकाएक छापेमारी की। यह छापेमारी शहर के प्रमुख व्यवसायी और बिल्डर विंडलास के कार्यालयों पर हुई है।
4 टीमें कर रही हैं छापेमारी
सीबीआई की कुल चार टीमें अलग-अलग छापेमारी कर रही हैं। इस छापेमारी की कार्रवाई पर प्रशासनिक अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
सरकार ने विंडलास के विरुद्ध 3 मुक़दमे सीबीआई को किए थे स्थानांतरित
विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि सीबीआई ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। ये अलग-अलग मामलों में हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ही सुधीर विंडलाज के खिलाफ तीन मुकदमों को सीबीआई को स्थानान्तरित किया था। इसी कड़ी में यह छापेमारी हो सकती है लेकिन प्रशासन की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं