देहरादून: अभिनेत्री अमृता सिंह मौसी की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे हड़पने में शामिल दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले साल 17 मार्च से फरार चल रहा था।
20 बीघा जमीन का है मामला
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह जलाल ने बताया कि मधुसूदन बिंबट की थाना क्षेत्र में 20 बीघा जमीन है। 19 जनवरी 2019 को मधुसूदन बिंबट की मौत हो गई थी। तब से इस संपत्ति पर भू-माफियाओं की नजरें गढ़ी। सितंबर 2019 में भी संपत्ति हड़पने का प्रयास करने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते 17 मार्च 2022 को अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबट ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके भाई मधुसूदन बिंबट की संपत्ति की राजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने फर्जी वसीयत बना ली है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने मामले में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। केस में राजेंद्र सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर जिला सहारनपुर, साजिद निवासी महबूब कॉलोनी ब्राह्मणवाला, सचिन कुमार निवासी मझौल जबरदस्त जिला सहारनपुर, नाथीराम निवासी मंदिर मोहल्ला तेलपुरा शेखपुरा कदीम जिला सहारनपुर का नाम सामने आया। इस केस में अन्य नाथीराम को छोड़कर अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। नाथीराम पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। उसे क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मंगलवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बीते पांच जनवरी को इस केस में शामिल दस हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन कुमार को दबोचा गया था। अब केस में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
अमृता सिंह ने भी जताया था संपत्ति पर हक
मधुसूदन बिंबट की मृत्यु के बाद से ही उनकी संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हुआ। अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा बिंबट ने संपत्ति पर एक बोर्ड भी लगा दिया था। अमृता सिंह तब देहरादून भी आई थीं। इस दौरान भी कई अन्य लोग संपत्ति पर अपना हक जताने पहुंच गए थे।
More Stories
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन, 419 युवा सैन्य अधिकारियों समेत 9 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी हुए पास आउट
रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट की स्नातक सोनाक्षी ने पेश किया “ज़ात” मूर्तिकला प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि