थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कुलसारी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से आपदा राहत और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम धामी ने हर संभव मदद और शीघ्र राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और किसी को भी असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं