देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के लिए जो नेता हाल में ही बयानबाजी की वजह सिरदर्द बने हैं, उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तलब किया है। टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के बीच जिस तरीके से टीडीसी में टेंडर प्रक्रिया को लेकर जुबानी जंग देखने को मिली थी, उसको लेकर दोनों नेताओं को तलब किया गया है।
वहीं रानीखेत से विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्व धारी कैलाश पंत के बीच भी जिस तरीके से बयान बाजी हुई है, उसको लेकर दोनों नेताओं को तलब किया गया है। माना जा रहा है कि रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चारों नेताओं की क्लास लगाने का भी काम करेंगे।

More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं