देहरादून। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 195 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पीएम मोदी वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पहली सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री को टिकट दिया है, जिनमें से शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विपल देव को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
उत्तराखंड से 3 लोकसभा उम्मीवारों के नाम फाइनल हुए है, उनमें टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा लोस सीट से अजय टम्टा के नाम पर मुहर लगी है।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं