देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पत्र के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत नगर निगम द्वारा जारी मतदाता सूची में कई क्षेत्रों के अत्यधिक संख्या में मतदाताओं के नाम छूटे हैं, जिससे आगामी नगर निकाय चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे।
मंत्री गणेश जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नई मतदाता सूची जारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जिससे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित हो और समस्त जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


More Stories
सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं
आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का शानदार आगाज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं