देहरादून: कल नववर्ष 2023 हम सभी के जीवन मे आरंभ हो जाएगा और इसी के साथ सभी लोग अपना कोई न कोई नया लक्ष्य निर्धारित करेंगे। तो इसी क्रम में जानते है कि क्या कहती हैं हम सभी की राशियां, कि 2023 कैसा रहेगा हम सभी के लिए?
मेष (Aries- March 21-April20)-
इस वर्ष लम्बे समय से चल रही किसी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं,करियर में उपलब्धियो की सम्भावना रहेगी,जीवन में प्रेम का आगमन तथा प्रेम प्राप्ति के योग हैं,अचानक धन लाभ होगा,वर्ष के अंत में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव – लोगो को क्षमा करना सींखे।
शुभ रंग -पीला
शुभ अंक -6
वृषभ (Tauras-April 21-May 20)-
इस वर्ष जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वतंत्र रूप से लेंगे,खुशियों का आगमन होगा,लम्बी यात्रा के योग हैं, प्रियजनों से भेट होगी, विवाह के योग हैं।
सुझाव – नकारात्मक स्मृतियों को भूलने का प्रयास करें।
शुभ रंग -पीला और नारंगी।
शुभ अंक – 3,9
मिथुन ( Gemini-May 21-June 20)-
इस वर्ष किसी परिस्थिति में स्वयं को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं,अनेक विकल्प सामने होने पर असमंझस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,बिज़नेस तथा प्रेम सम्बन्धो के लिए उत्तम समय है,प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है,धन लाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव – सकारात्मक रहे जीवन में कुछ शानदार आने वाला है।
शुभ रंग -हरा
शुभ अंक -2,7
कर्क (Cancer -June 21-July 22)-
इस वर्ष करियर में नए विकल्प और सम्भावनाये सामने आएंगी,भाग्य आपका साथ देगा,वर्ष के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,परन्तु आपका साहस और सकारात्मकता वर्ष के अंत तक सुखद फल प्रदान करेगी।
सुझाव -अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को सुने।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक -2,10
सिंह ( leo-July 23 -August 22) –
परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा, कोई मनोकामना पूर्ण होगी, सुख सुविधा के पूर्ण साधन मिलेंगे,विवाह तथा सरकारी नौकरी के योग हैं ,वर्ष के अंत में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानिया उत्पन्न हो सकती हैं सतर्क रहें ।
सुझाव -कोई भी कार्य करने से पूर्व भली प्रकार से जानकारी प्राप्त कर ले।
शुभ रंग -लाल
शुभ अंक – 5,10
कन्या ( Virgo -August 23-September 22) –
इस वर्ष जीवन में कुछ बाधाएं आएंगी परन्तु अपने साहस और धीरज के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे ,मानसिक चिंता और असमंझस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है ,वर्ष के मध्य में खुशियों का आगमन होगा ,शुभ समाचार मिलेंगे ,अपनों से सहयोग मिलेगा।
सुझाव – सकारात्मक होकर थोड़ी प्रतीक्षा करे सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 8
तुला (libra- Sepetember 23- October 22) –
इस वर्ष धन के नए स्त्रोत्र बढ़ेंगे ,रिश्तो में सामंजस्य बना रहेगा, धर्म कर्म के कार्यो में रूचि बढ़ेगी ,सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे, खुशियों का आगमन होगा ,नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
सुझाव – अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुने यह आपको सही मार्गदर्शन देगी।
शुभ रंग – नीला ,नारंगी
शुभ अंक – 6,10
वृश्चिक (Scorpio- October 23-November 21)-
इस वर्ष मानसिक रूप से सुखद अनुभव करेंगे,विवाह के योग बनेंगे,सरकारी नौकरी लगने की संभावना है,धन के स्रोत बढ़ेंगे, नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना, वर्ष के अंत में अकेलापन महसूस कर सकते हैं,परिश्रम का फल मिलेगा।
सुझाव -परिश्रम तथा धैर्य से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग – लाल, हरा
शुभ अंक- 5, 8
धनु (Sagittarius-Nov. 22-December 21)-
इस वर्ष प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, कैरियर के क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी,लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से बाहर निकल सकते हैं, नया प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावनाएं, बहुत समय से रुकी हुई चीजें आगे बढ़ेंगी,स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें।
सुझाव- स्वयं की क्षमता पर विश्वास करें।
शुभ रंग -पीला
शुभ अंक- 2
मकर ( Capricorn -Dec. 22 -Jan. 19 ) –
इस वर्ष दूसरों की बातों से स्वयं को प्रभावित ना करें,किसी परिस्थिति में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, आकस्मिक धन का आगमन होगा,लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी,खुशियों का आगमन होगा।
सुझाव -ईश्वर तथा अपनी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास रखें।
शुभ रंग -पीला
शुभ अंक- 4
कुंभ (Aquarius -Jan. 20-Feb. 18 ) –
इस वर्ष आकस्मिक धन का लाभ होगा,नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं,संतान प्राप्ति का योग,भाग्य आपके साथ रहेगा, खुशियों का आगमन होगा,कार्य क्षेत्र में नई-नई अपॉर्चुनिटी मिलेंगी।
सुझाव- ध्यान करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।
शुभ रंग -पीला
शुभ अंक -3,7
मीन (Pisces- February 19- March 20 )-
इस वर्ष किसी परिस्थिति में असमंजस बना रहेगा, कार्य क्षेत्र में अन्य लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लड़ाई झगड़ों से बचने का प्रयास करें, थोड़े परिश्रम और परेशानियों के बाद जीवन में सुखद परिवर्तन होंगे,आकस्मिक धन लाभ होगा ,लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
सुझाव- हमेशा सकारात्मक रहे क्योंकि यह आपके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक -9
आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा याद रखिए टैरो का ज्योतिष आपके ग्रह और एनर्जी का अध्ययन करता है, आपके शुभ कर्म और सकारात्मक विचार आपका जीवन चमत्कारिक रूप से परिवर्तित कर सकते हैं। सदैव ईश्वर का धन्यवाद करें और खुश रहें आपका नव वर्ष मंगलमय हो।
साक्षी शर्मा
टैरो कार्ड रीडर
More Stories
धर्म एवं संस्कृति: चिकन पॉक्स को हिंदू धर्म में क्यों पूजा जाता है माता के रूप में? जानिए वजह
Char Dham Yatra 2023: 22 अप्रैल को गंगोत्री,यमुनोत्री एवं 26 को केदारनाथ धाम के खुलेंगे कपाट, विश्व भर के भक्त करेंगे यात्रा
Dehradun: परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सुरक्षा चूक, मंच तक पहुचें सैकड़ों लोग