BJP’s election formula ‘Mission 24’ : देश में चुनावी माहौल बना हुआ है। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन 9 राज्यों में से तीन राज्य मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में फरवरी में चुनाव होंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।
चुनावी गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इन राज्यों के चुनाव ‘मिशन 24’ का सेमीफाइनल है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। कांग्रेस, भाजपा, आप, जेडीयू, आरजेडी और अन्य प्रदेशिक पार्टियां इन 9 राज्यों पर नजरे बनाए हुए है।
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए इन राज्यों को जीतना उतना ही जरूरी है, जितना टीम इंडिया के लिए आने वाला वर्ल्ड कप। मोदी और शाह की जोड़ी इस साल इन राज्यों में कितना असर दिखा पाती है, यह जानना बहुत जरूरी है। कांग्रेस राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता कायम तो वहीं मध्य प्रदेश में वापसी की उम्मीद लगा रही है। कांग्रेस के लिए ये तीन राज्य लोकसभा की दृष्टि से काफी अहम माने जा रहे है। तो वहीं भाजपा भी मध्य प्रदेश में सत्ता कायम और राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता वापसी करना चाहेगी।
धार्मिक अल्पसंख्यकों का सहारा लेगी भाजपा!
मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों की मानें तो इस बार बीजेपी अपने भरोसेमंद उम्मीदवारों के साथ चुनावी महाकुंभ में उतरेगी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेगा मास्टरप्लान बनाया है। लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक वोटरों को साधने के लिए भाजपा धार्मिक अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध के बीच धुआंधार आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी।
स्कूटर यात्रा निकालेगी भाजपा!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लान यह भी है कि भाजपा सभी अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा क्षेत्रों में स्कूटर यात्रा निकालेगी। दिल्ली में होने वाले अल्पसंख्यक सम्मेलन को लेकर भी भाजपा की बड़ी योजना है और माना जा रहा है कि इस सम्मेलन को पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी की स्कूटर यात्रा में मुस्लिम धार्मिक गुरुओं को भी शामिल कर सकती है, जिसकी रणनीति पर पार्टी के भीतर मंथन हो रहा है।
मुस्लिम धर्म गुरु करेंगे भाजपा का प्रचार?
भाजपा के प्लान के मुताबिक, भाजपा हर लोकसभा क्षेत्र में 5000 मुस्लिम और बाकी अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी से जोड़ेगी। इतना ही नहीं, भाजपा मुस्लिम धर्म गुरुओं को जोड़ कर केंद्र सरकार के गरीब कल्याण के योजनाओं का प्रचार जमीनी स्तर तक ले जाएगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम चलाने के बाद भाजपा अल्पसंख्यकों का स्नेह सम्मेलन आयोजित करेगी। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से ही 60-70 लोकसभा क्षेत्र चिन्हित कर लिया है। ये सभी अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीट हैं, जहां अल्पसंख्यक समुदाय बहुसंख्यक भूमिका में हैं। प्लान के मुताबिक, भाजपा 60-70 लोकसभा क्षेत्र में सूफी, पढ़े लिखे मुस्लिम, डॉक्टर, इंजीनियर, बुनकर, शिल्पकार, छोटे व्यवसाई और उलेमाओं के बीच अपनी पकड़ बनाएगी और उन्हें पार्टी में जोड़ने की कोशिश करेगी।
More Stories
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री ‘गांववासी’ का निधन, सीएम धामी ने किया शोक प्रकट
लोनी(शर्मनाक हरकत): मौलवी ने मस्जिद में किया बच्चे से दुष्कर्म, हुआ फ़रार, मुकदमा दर्ज
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने सिद्धू को बताया खूंखार जानवर, कहा उनसे दूर रहें… जानिए पूरा मामला