सिक्किम के जेमा इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में सेना के 16 जवान शहीद। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
सिक्किम: यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाल लिया गया है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया दुःख
घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
More Stories
लोनी(शर्मनाक हरकत): मौलवी ने मस्जिद में किया बच्चे से दुष्कर्म, हुआ फ़रार, मुकदमा दर्ज
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने सिद्धू को बताया खूंखार जानवर, कहा उनसे दूर रहें… जानिए पूरा मामला
UP News: 70 साल के ससुर ने अपनी ही बहु से कर ली शादी, वजह जानकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर!