June 9, 2025

MCD चुनाव 2022: “भाजपा” को पीछे छोड़, “आप” चले बहुमत की ओर

MCD चुनाव दिल्ली: दिल्ली मे फिर से एक बार चल गई है “झाड़ू”। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास जताया है। MCD चुनाव 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए है। अब तक के आये रुझानों में आप बहुमत की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहीं है।

भाजपा का 15 साल का राज होगा खत्म 

दिल्ली MCD में लगातार पिछले 15 सालों से भाजपा का राज स्थापित था। भाजपा इस चुनाव में भी यह दावा कर रही थी कि इसबार भी जीत का दम भर रही थी। जबकि कहीं न कहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को य़ह आशंका पहले से ही थी कि वह MCD का चुनाव हार रही है, इसीलिए शायद भाजपा ने अपना पूरा नेतृत्व MCD के चुनाव में प्रचार के लिए उतार दिया था। परंतु जो नतीजे आ रहे है उससे साफ़ दिख रहा है कि दिल्ली की जनता ने “आप” को अपना लिया है।

ये है अभी तक के आंकड़े

250 सीटों वाली MCD में अभी तक के रूझान इसप्रकार है:-

AAP     – 133 पर आगे 

BJP       – 104 पर आगे 

CONG. – 09 पर आगे 

OTH     – 04 पर आगे 

250 सीटों में से चुनाव आयोग ने 220 सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार 220 सीटों मे से आप पर 114 सीटें, भाजपा 97 सीटें, कॉंग्रेस 7 सीटें तथा अन्य के खाते में 2 सीटें गई है।