गाजियाबाद: लोनी थानाक्षेत्र स्थित मस्जिद के मौलवी द्वारा वहां पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पीड़ित परिजनों ने एसीपी लोनी से मिलकर शिकायत की।
जिसके बाद लोनी थाना पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मौलवी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बागपत जिले की एक तहसील में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर लोनी पुश्ता रोड स्थित मस्जिद में पढ़ाई करता है। वह बीते पांच माह से मस्जिद में ही रहकर पढ़ता है। मस्जिद के मौलवी हाफिज निवासी बड़ौत बागपत अन्य बच्चों के साथ उसे तालीम देते हैं।
आरोप है कि रविवार की देर रात मौलवी हाफिज ने बच्चे को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। सुबह होने पर बच्चे ने अपने परिजनों को कॉल कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजन बागपत से लोनी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी मौलवी हाफिज के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
More Stories
गौकसी पर दून पुलिस का प्रहार: अवैध स्लाटर हाउस का भांडाफोड़, 80 किलो गौ मांस के साथ 1 गिरफ्तार
रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट: दून पोलिस और STF का शानदार काम,2 लाख का इनामी ‘विक्रम’ गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल
138 परक्राम्य लिखित अधिनियम में अपने मुवक्किल को उसकी गढ़ीकमाई दिलवाने के लिए वर्षो से चली कानूनी लड़ाई में अधिवक्ता वैभव कृष्ण पंडित ने जिताया मुकदमा!