Alia-Ranbir Baby Girl: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी हर कोई आलिया-रणबीर को बधाइयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है।
Alia Bhatt ने सोशल मीडिया पर किया ऑफिशियल आनाउंसमेंट
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारी बेबी इस दुनिया में आ गई है और वो क्या कमाल की लड़की है। हम इस वक्त इस खुशी को जाहिर नहीं कर सकते हैं। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।’
Ranbir Alia marriage: इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी शादी
बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की मुलाकात के बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी की। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में’ नजर आएंगी आलिया भट्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में’ नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘जी ले जरा’ को लेकर भी खबरों में हैं। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं रणबीर कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।
More Stories
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Gifts: झूठी है करोड़ों के गिफ्ट की ख़बरें, सुनील शेट्टी के परिवार ने किया खुलासा
Pathan Box Office Collection: पठान की हुई बल्ले-बल्ले, आधे दिन में ही कमाए 20.35 करोड़, तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड!
Pathan In Uttarakhand:पठान के विरोध के साथ लगी दर्शकों की लंबी लाइन, रिकॉर्ड तोड़ेगी पठान!